हुज़ूर: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
Huzur, Bhopal | May 3, 2024 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस में बम होने सूचना मिलने पर ट्रैन रोकर RPF और GRP की टीम ने की सर्चिंग। पुलिस ने बम की सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्लीपर कोच सहित पूरी ट्रेन को आरपीएफ व जीआरपी ने सर्च किया। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। इस दौरान उस यात्री को भी हिरासत में लिया गया।