कायमगंज: गांव सिरौली और जाजपुर बंजारा के पास बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार बाराती हुए घायल
थाना नवाबगंज के गांव कुतुबुद्दीनपुर से मोहम्मदाबाद के गांव बालोखर शनिवार को कार से बारात जा रही थी। तभी बारातियों से भारी कार गांव सिरौली और जाजपुर बंजारा के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चार बाराती घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती बारातियों ने मामले पर रविवार सुबह लगभग 8 बजे जानकारी दी हैं।