पुनासा: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद ओंकारेश्वर प्रशासन सख्त, नाव संचालन में नाबालिगों पर रोक और लाइफ जैकेट अनिवार्य
जबलपुर में हुए क्रूज हादसे के बाद ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नावों की गति नियंत्रित रखी जाए, नाबालिगों को नाव चलाने की अनुमति न दी जाए और सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है ।