मंझनपुर: अंधावा में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में पति-पत्नी के मामूली विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। गांव निवासी बृजेश कुमार ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे मंझनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।