नौगढ़: राजदरी-देवदरी में पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन, झरने में नहाने और नशा करने पर लगी रोक
नौगढ़ राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर आने वाले पर्यटकों के लिए वन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। शुक्रवार शाम 05 बजे वन विभाग ने बताया कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में नशा करने व झरने के पास नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विभाग ने पर्यटकों से सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही होंगी।