मध्यप्रदेश के आष्टा में कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में पवई के पत्रकारों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम पवई को सौंपा। पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।