मंडला: ग्राम सिंगारपुर में खाद न मिलने के कारण किसानों को हो रही परेशानी #Jansamasya
Mandla, Mandla | Aug 4, 2025 मंडला जिले में लगातार किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वही मंडला जिले के ग्राम सिंगारपुर में खाद ना मिलने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। सोमवार को शाम 4:00 बजे किसानों ने बताया कि खाद गोदाम में किसानों को खाद नहीं दी जा रही है और बिचौलिए खाद गोदाम से खाद ले जा रहे हैं और महंगे दामों में बेच रहे हैं।किसानों ने समस्या बताते हुए दी जानकारी।