सिद्धमुख: गाँव मलवास में प्लॉट विवाद में मारपीट का आरोप, महिला और युवती घायल, बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी का भी आरोप
Sidhmukh, Churu | Jun 14, 2026 सिद्धमुख थाने के मलवास में एक प्लॉट के मामले को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना सिधमुख में शिकायत दी है।पुलिस को दी रिपोर्ट में मलवास निवासी पालाराम पुत्र रूघनाथ बावरी ने बताया कि उसने अपनी बुआ चांदली से रुपए देकर एक बाड़ा खरीदा था,जिस पर वह वर्तमान में काबिज है। उधर मामचन्द ने भी रिपोर्ट दी है।