जशपुर: घर में घुसकर लूट और हत्या के प्रयास का मामला, आदतन बदमाश लक्की सिंह गिरफ्तार, दो साथी फरार
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आदतन बदमाश रितेश प्रताप सिंह उर्फ लक्की सिंह ( उम्र 23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने दो साथियों के साथ 7 अप्रैल की रात खारीझरिया गांव में एक घर में घुसा, जहां उसने महिला का मुंह दबाकर हत्या का प्रयास किया और अलमारी से 2 लाख 10 हजार रुपये, मोबाइल