खानपुर: खानपुर कस्बे में गणगौर पर्व पर महिलाओं ने ईसर व पार्वती मां की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की
खानपुर कस्बे में गणगौर पर्व पर आज शनिवार को दोपहर 2 बजे के लगभग महिलाओं ने ईसर व पार्वती मां की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की ।इस दौरान महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर गणगौर माता की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की बेसन आटा व मेदा के बनाए गए मीठे गुनो का भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों का गायन कर नृत्य किया। शाम को गणगौर माता को पानी पिलाया जाएगा।