ललितपुर: देवगढ़ मार्ग पर निर्माण हो चुके रेलवे ओवरब्रिज के लिए सर्विस रोड बनाए जाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
स्थानीय नगर के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए बताया है कि देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हो गया है ओवर ब्रिज बनने के बाद भी सर्विस रोड अभी तक नहीं है जबकि इसके पहले भी कई बार सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक सर्विस रोड नहीं बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने डीएम से सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की