लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के लोकन पुरवा गांव में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान रामनारायण के रूप में हुई है, जो तीन महीने से मंगू लाल के घर पर काम कर रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को 5.30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।