अरेराज: हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसमे दलबल के साथ छापेमारी कर पुलिस ने एक बाईक, 20 लीटर देसी शराब व 0.54 लीटर अग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी बुधवार को 4 बजे मिली।