घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके ने हाट बाजार में खरीदारी कर किसानों का उत्साहवर्धन किया
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के एक गांव में आयोजित हाट बाजार उस समय खास बन गया, जब गंगा उइके और दुर्गा दास उइके स्वयं वहां पहुंचे और स्थानीय किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से फल-सब्जियां खरीदीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाजार में पपीता सहित अन्य फलों की खरीदारी कर ग्रामीणों और किसानों का उत्साह बढ़ाया।