केकड़ी: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का जिला स्तरीय हस्तान्तरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजित
Kekri, Ajmer | Jun 27, 2024 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तान्तरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को किया गया। केकड़ी जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 1 लाख से अधिक लाभार्थी हैं।ज़िला स्तर से 250 तथा प्रत्येक ब्लॉक से 50 लाभार्थी वी सी एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत से भी पेंशन लाभार्थी ईमित्र प्लस कियोस्क के माध्यम से जुड़े।