केकड़ी: केकड़ी में BCR बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के लिए मतदान संपन्न, आहूजा सहित 234 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
Kekri, Ajmer | Apr 22, 2026 बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनाव के लिए बुधवार को केकड़ी में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई,जो शाम 5 बजे तक चली।करीब आठ साल के लंबे अंतराल व तीन वर्ष की देरी से हुए इन चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।इस मतदान में प्रदेश के 84 हजार 247 अधिवक्ता 23 पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे 234 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।