कर्रा: मारवाड़ी युवा मंच की नगर शाखा ने खूंटी नगर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अंग वस्त्र और जूस वितरित किया
Karra, Khunti | May 1, 2025 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर खूंटी नगर में मारवाड़ी युवा मंच की नगर शाखा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहर भर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को अंग वस्त्र और जूस वितरित कर उनका अभिनंदन किया गया।