जांजगीर: ग्राम पोड़ीदल्हा में 7 फीट का मगरमच्छ मिलने से दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोड़ीदल्हा में सिंघानी तालाब के पास करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की कोटमी सोनार रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे क्रोकोडाइल पार्क में शिफ्ट किया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलाशयों के आसपास सतर्क रहें