चूरू: स्काउट गाइड कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जन स्वच्छता रैली निकाली गई
Churu, Churu | Mar 1, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के स्काउट व गाइड कार्यालय में शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जन स्वच्छता रैली निकालकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यह शिविर 3 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में अनुसुचित जाति व जनजाति 99 काउट गाइड सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।