चूरू: 28.2 एमएम बारिश से चांदनी चौक सहित शहर के निचले इलाकों में भरा पानी, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Churu, Churu | Mar 1, 2025 चूरू में 28.2 एमएम बारिश के बाद चांदनी चौक सहित शहर के निचले इलाकों में बरसाती पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सुभाष चौक, पंखा रोड़, सैनिक बस्ती, चांदनी चौक, रैगरों का मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, जयपुर आरओबी के नीचे, नई सड़क, श्रीराम मंदिर की गली में, ईदगाह मोहल्ला, झारिया मोरी, भाईजी चौक सहित शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।