थलीसैंण: बीरोंखाल से पड़िंडा के बीच सड़क किनारे खड़े वाहन बोलेरो से टकराकर अनियंत्रित होकर डंपर नयार नदी में गिरा,चालक की हुई मौत
मंगलवार सुबह बीरोंखाल पड़िंडा के बीच पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि थाना थलीसैंण में सूचना मिली कि बीरोंखाल से पड़िंडा के बीच सड़क किनारे खड़े बोलेरो से टकराकर अनियंत्रित होकर डंपर नयार नदी में गिर गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक को निकाला। जिसे डॉक्टर ने मृत बताया