टिकारी: अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में ग्राम रक्षा दल व दलपतियों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
Tikari, Gaya | Apr 15, 2026 अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में बुधवार संध्या ग्राम रक्षा दल व दलपतियों के 30 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम रक्षा दल बिहार के प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय व सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि मंगरावा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अजमतगंज मुखिया सुनील कु. शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।