बीना: नगर पालिका सभागार में परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सफाई कर्मचारियों को दिए स्वास्थ्य सुझाव
Bina, Sagar | Apr 9, 2026 बीना नगर पालिका परिषद के सभागार में आज एक अनोखा और जरूरी परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मकसद था उन योद्धाओं को स्वस्थ रखना, जो दिन-रात शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में लगे रहते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने सिविल हॉस्पिटल के काउंसलर को आमंत्रित किया। गुरुवार दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस शिविर में प्रीति राजपूत ने सफाई कर्मचारियों को सुझाव दिए।