चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम गांव स्थित लैंपस परिसर में शनिवार को दोपहर 1 बजे बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम से किसानों से सीधे धान क्रय कर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अ