सरदारशहर: सड़क पर चलती पिकअप में आग लगी, चालक सुरक्षित, सामान जलकर हुआ खाक
चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में उड्सर लोडेरा गांव के पास चलती पिकअप गाड़ी के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। पिकअप में अहमदाबाद से भटिंडा ले जाए जा रहे तार भरे थे। आग तेजी से फैलने के कारण आधा सामान जलकर राख हो गया।