बदायूं: उझानी मंडी समिति के पास टीएसआई की कार्रवाई में पांच ओवरलोड वाहनों के चालान, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
Budaun, Budaun | Jun 26, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी की मंडी समिति के पास यातायात पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीएसआई मुरारी लाल ने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ट्रैक्टर - ट्रॉली, पिकअप पांच ओवरलोड वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।