सदर: BHU सिंह द्वार से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2026 भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के अंतर्गत काशी नगरी में “भगवान परशुराम शोभा यात्रा” का अत्यंत भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्म राष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास के तत्वाधान में तथा सेंटर ऑफ सनातन रिसर्च, विश्व हिंदू महासभा एवं धरोहर सेवा संस्थान के सहयोग से सम्पन्न हुआ।