मखदुमपुर: मखदुमपुर बाजार में सजा 12वां मगही चौपाल
संविधान की अष्टम अनुसूची में मगही भाषा को शामिल कराने की मांग को लेकर रविवार के दिन 6 बजे मखदुमपुर बाजार में 12वां मगही चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वजीत अलबेला ने सरस्वती वंदना से की, जबकि सन्नी कश्यप ने मगध और मगही के इतिहास पर प्रकाश डाला। विश्वजीत अलबेला ने मगही लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।