सीतापुर: मुंशीगंज जिला में सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, मां ने सौतेले पिता पर हत्या करवाने की साजिश का लगाया आरोप
जनपद के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले खुशहाल नाम का युवक सड़क हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उसकी मां के द्वारा एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया जहां माँ ने अपने पति और बेटे के सौतेले पिता पर हत्या करवाने की साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया है घायल का उपचार जारी है।