गभाना: नूरपुर में उधारी के रुपये मांगने पर दिव्यांग बुजुर्ग से मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप
चण्डौस क्षेत्र के गांव नूरपुर में उधारी के रुपये मांगना एक दिव्यांग बुजुर्ग को भारी पड़ गया। आरोप है कि 90 हजार रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने न केवल बुजुर्ग के साथ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पीड़ित परमानंद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे।