जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिले के 145 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में मारी बाजी
भारतीय थलसेना की अग्निवीर भर्ती में जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा और इसके बाद हुए शारीरिक दक्षता परीक्षण में जिले के 145 युवाओं का अंतिम रूप से चयन हुआ है।कलेक्टर ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत।