कानपुर: वीराना रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान में दो शातिरों ने की टैपबाजी, एक को पकड़ा, दूसरा चैन लेकर फरार
बिरहाना रोड के एक ज्वैलर्स की दुकान में दो शातिरों ने बुधवार शाम घुसकर टप्पेबाजी को अंजाम दिया। बदमाशों ने 45 ग्राम की दो सोने की चेन खरीदी और ज्वैलर्स को पांच सौ रुपए के नकली नोट थमा दिए। एक आरोपी ज्वैलर्स ने खुद पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी चेन लेकर फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार 2 बजे बताया कि सीसीटीवी के आधार पर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।