बहोरीबंद: बहोरीबंद में हरियाली की लहर: गर्मी में मूंग-उड़द की फसल से खिले खेत
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में इन दिनों गर्मी के बावजूद खेतों की रौनक देखने लायक बनी हुई है। जहां एक ओर तेज धूप और बढ़ते तापमान से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर संतोष और उम्मीद की चमक साफ नजर आ रही है। दरअसल, क्षेत्र के किसानों ने इस बार गर्मी के सीजन में मूंग और उड़द की फसलों की बड़े पैमाने पर बोवनी की है।