गोपालगंज: सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड से अज्ञात चोरों ने मोटर चोरी की, डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची
गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड से अज्ञात चोरों ने एक मोटर की चोरी कर ली। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को रविवार की दोपहर 3:00 बजे मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों के द्वारा सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड के मोटर की चोरी कर ली गई है।