गोपालगंज: जिले के 35 केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा, सभी तैयारियां पूरी; जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं परीक्षार्थी
जिले के 35 परीक्षा केदो पर मैट्रिक की परीक्षा सोमवार सुबह 9:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी। मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के पूर्व रविवार को जिला प्रशासन के तरफ से परीक्षा को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की गई। वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले परीक्षार्थी जिला मुख्यालय में पहुंचने लगे हैं।