शाहजहांपुर जिले में सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान सदर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर के पास से एक तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस गिरफ्तार किए गए शातिर वाहन चोर को जेल भेजने की तैयारी में है।