खलीलाबाद: मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
खलीलाबाद संत कबीर नगर में महिला सशक्तिकरण से संबंधित शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद से निकाली गई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा विकासखंड खलीलाबाद के कई विद्यालयों की शिक्षिकाएं शामिल रहीं।