बिश्रामपुर: 501 कलशों के साथ रेहला सिद्ध पीठ योगीवीर बाबा देव स्थल से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, सांसद के साथ कई लोग हुए शामिल
सोमवार को रेहला के सिद्ध पीठ योगीवीर बाबा देव स्थल में श्रीरामचरित मानस नवाहप्रयाण महायज्ञ सह अठरहवां मानस महाअधिवेशन को लेकर 501 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रेलवे स्टेशन, थाना चौक होते हुए कोयल नदी तट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया। कार्यक्रम में सांसद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।