महागामा: अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह पुस्तक प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।
प्रखंड के समदा गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल की संचालिका निक्की श्वेता सिंह तथा लता देवी उपस्थित थीं।