बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने दिलाई मतदाता शपथ
महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय ( बहराइच मेडिकल) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर संजय खत्री द्वारा मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई।