बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार मे एडीएम की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित
अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस के मौके पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने के उद्देश्य से बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकारी भावनाओं पर 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जबकि शैक्षिक संस्थानों में 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।