बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह.अलैह. की दरगाह पर शुक्रवार को मनाया जाएगा 1021वां कुल शरीफ प्रबंध कमेटी ने की तैयारियां पूरी
हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक सुल्तान ओ शोहदा हजरत सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह.अलैह. की दरगाह पर शुक्रवार को 1021वां कुल शरीफ हकीकत के साथ मनाया जाएगा। गुरुवार शाम को प्रबंध कमेटी के सदर सैय्यद शमसाद अहमद ने बताया कि कुल शरीफ में लाखों की संख्या में ज़ायरीन शिरकत करते हैं। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।