कटघोरा: बारिश के बीच विशाल किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, वन विभाग और विशेषज्ञ टीम की तत्परता से टला बड़ा खतरा
कोरबा जिले में बारिश के मौसम के साथ वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी बीच शनिवार की दोपहर दो बजे कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय किंग कोबरा के दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पार कर रहे इस दुर्लभ और विषैले सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग ने न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि संभावित जनहानि को भी टाल दिया.