गाज़ीपुर: गाजीपुर जेल में डीएम और SP का सख्त निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा
गाजीपुर में जिला प्रशासन ने जेल व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के अस्पताल, महिला और पुरुष बैरकों के साथ-साथ रसोई घर का बारीकी से जायजा लिया गया।डीएम और एसपी ने CCTV सिस्टम की कार्यप्रणाली को भी परखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश।