बेंगाबाद: बलगो में बिजली के तार की चपेट में आने से एक बच्चा झुलसा, अस्पताल में भर्ती
बेंगाबाद के बलगो में गुरुवार को 3 बजे करेंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से एक बच्चा झुलस गया। आनन - फानन में बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बलगो निवासी निजाम अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र हसनैन अंसारी स्कूल से लौट कर ईंट भट्टा के पास खेल रहा था।