बेंगाबाद: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल पूरे, मकतपुर में समाज कल्याण विभाग ने किया कार्यक्रम
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को 2 बजे तक समाज कल्याण विभाग के द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मकतपुर में किशोरियों के साथ आत्म रक्षा गतिविधि कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच, जेंडर समानता, यौन उत्पीडन एवं बालक-बालिकाओं से संबंधित अन्य कानूनी संबंधी जानकारी दी गई।