भैंसदेही: धामनगांव में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, आम की फसल को भारी नुकसान
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में तीन बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी बारिश शुरू हो गई। एक ओर आम लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली तो वहीं तेज़ हवाओं ने आम की फ़सल को जबरदस्त नुक्सान पहुंचाया पेड़ों से आम की कच्ची केयरीया जमीन पर बिखर गई। ऐसे में आम की सफल तैयार करने वाले किसानों को जबरदस्त नुक्सान हुआ है।