बेगूसराय: कारगिल भवन में DDC की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश
कारगिल भवन में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान खाद्यान्न उठाव, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, नए राशन कार्ड निर्माण आदि बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि राशन कार्ड लाभुकों को ससमय राशन देना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.