बेगूसराय: विष्णुपुर में नगर निगम के द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस बल तैनात
नगर निगम ने विष्णुपुर में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर लगे ठेला, रिक्शा एवं फ्लेक्स बोर्ड को हटाया. इस संबंध में नगर निगम के पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व से ही विष्णुपुर रोड में दुकानदारों को सूचना दी गई थी कि अतिक्रमण हटा लें. जिससे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.