बेगूसराय: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में AISF कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक पर निकाला प्रतिरोध मार्च
पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरुद्ध सोमवार की दोपहर 1:00 बजे ऐस कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक पर प्रतिरोध मार्च निकाला है. इस दौरान AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार लगातार छात्रों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है. BPSC के अभ्यर्थी शांति रूप से अपना प्रतिरोध कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया.